Monday , 23 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: 8 members of a gang that evaded GST worth Rs 500 crore by creating fake firms have been arrested…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: 8 members of a gang that evaded GST worth Rs 500 crore by creating fake firms have been arrested…#agranews

597

आगरालीक्स..आगरा में फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश. 500 करोड़ की जीएसटी चोरी की. 90 कंपनियों की मुहर और चार लग्जरी कार बरामद…8 अरेस्ट

आगरा में फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. आगरा में दर्ज मुकदमे के बाद एसटीएफ मेरठ ने आठ आरोपियों को अरेस्ट किया है. टीम ने इनके पास से 90 कंपनियों की मुहर और चार लग्जरी कार भी बरामद की है. इन लोगां ने 500 करेाड़ रुपये से ज्यादा की जीएसटी चोरी को अंजाम दिया है. सभी आरोपी मेरठ, दिल्ली और आंबेडकर नगर के रहने वाले हैं. इनका नेटवर्क 12 राज्यों में फैला हुआ था जहां अलग—अलग पते से फर्जी फर्म बना रखी थी. सभी को आगरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है.

कमला नगर में बनाई थी फर्जी फर्म
बीते जुलाई माह में थाना लोहामंडी में जीएसटी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था. दर्ज मुकदमे में अकबर रोड ब्लड बैंक कमला नगर में शर्मा एंटरप्राइजेज के नाम से फर्म बनाकर जीएसटी चोरी की गई थी. जीएसटी की सहायक आयुक्त विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि जीएसटी पोर्टल पर फर्म के स्वामी का नाम अर्पित शर्मा निवासी स्नेह सदन लखनऊ दर्शाया गया था. जिस स्थान पर कंपनी दिखाई गई थी, उस बिल्डिंग के स्वामी ने बताया कि यहां कोई फर्म संचालित नहीं है.

जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा
आगरा पुलिस ने ने जब इसकी जांच की तो मेरठ का एक गिरोह सामने आया. इस पर गिरोह की धरपकड़ के लिए आगरा पुलिस के साथ एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश के आदेश पर एसटीएफ मेरठ यूनिट को लगाय गया. एसटीएफ ने इस गिरोह को चलाने वाले मेरठ के न्यू इस्लामनगर निवासी दिलशाद को अरेस्ट किया. इसके बद दिल्ली और आंबेडकर नगर से इसके साथियों को अरेस्ट किया गया. इस गिरोह के आठ सदस्यों ने फर्जी फर्म बनाकर 500 करोड़ से ज्यादा की जीएसटी चोरी को अंजाम दिया था. पुलिस ने इनके पास से 90 कं​पनियों की मुहर, 18 मोबाइल फोन, 54 बैंकों की चेक बुक, सात पेन कार्ड, 54 डेबिट कार्ड, तीन लैपटॉप, चार लग्जरी गाड़ियां सहित अन्य सामान बरामद किए हैं.

इनको किया गया अरेस्ट
दिलशाद मलिक निवासी न्यू इस्लामनगर मेरठ
रमेश पटेल निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली
अंकुर तिवारी निवासी आंबेडकर नगर
स्वतंत्र कुमार तिवारी निवासी आंबेडकरनगर
वसीम निवासी करीम नगर मेरठ
सोहेल निवासी मेरठ
जावेदन मलिक निवासी मेरठ
इकरामुद्दीन निवासी मेरठ

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Preparations underway in Agra for Guru Nanak Dev Ji’s 557th Prakash Parv..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरुनानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियां. गुरुद्वारा...

बिगलीक्स

Agra News: Guidelines for Marriage, Hotel & Guest House in Agra

आगरालीक्स आगरा में मैरिज होम, होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के लिए...

बिगलीक्स

Agra News: FIR Lodged against Doctor couple & one other

आगरालीक्स आगरा के नामी हॉस्पिटल में आईवीएफ सेंटर खोलने और साझेदार बनाने...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Weather forecast for 22nd November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में रविवार सुबह से...

error: Content is protected !!