आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी घूमने आई फ्रांसीसी महिला पर्यटक गिर कर हुई चोटिल.
आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक में गुरुवार को एक विदेशी महिला पर्यटक असंतुलित होकर गिर गई जिससे वो चुटैल हो गई. पर्यटक की ठोड़ी में खून निकल आया जिसके बाद सीएचसी ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटक अपने साथियों के साथ आगरा रवाना हो गया.
फ्रांस के 27 पर्यटकों का एक दल गुरुवार को सीकरी भ्रमण के लिए पहुंचा था. यह दल गुलिस्तां गेट के समीप बैटरी चालित गोल्फ कार्ट में बैठने के लिए जा रहा था. इसी दौरान मार्ग में उभरे हुए पत्थर से विदेशी महिला का पैर टकरा गया जिससे वो असंतुलित होकर नीचे गिर गई. महिला के ठोड़ी से खून निकलने लगा. गोल्फ कार्ट के कर्मचारी महिला पर्यटक को सीएचसी ले गए. उपचार के बाद पर्यटकों का दल आगरा के लिए रवाना हो गया. महिला पर्यटक की पहचान निकोलस एलिजाबेल निवासी फ्रांस के रूप में हुई है.