Tuesday , 8 September 2026
Home एजुकेशन Agra News: A major brainstorming session on AI took place in Agra; 26 AI exhibitors explained why AI is essential…#agra
एजुकेशन

Agra News: A major brainstorming session on AI took place in Agra; 26 AI exhibitors explained why AI is essential…#agra

193

आगरालीक्स…एआई मनुष्य का विकल्प नहीं, बल्कि उसकी क्षमता का विस्तार है। जो लोग AI को अपनाएंगे, वही आने वाले समय में नेतृत्व करेंगे…आगरा में हुआ AI पर महामंथन. 26 एआई एग्जीबिटर्श ने बतया क्यों जरूरी है एआई…

AI अब विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता है। आज का युवा यदि AI सीखेगा तो वह केवल रोजगार नहीं खोजेगा, बल्कि नए अवसरों का सृजन करेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रति युवाओं, उद्योग जगत, शिक्षण संस्थानों और स्टार्टअप इकोसिस्टम का बढ़ता उत्साह शुक्रवार को जेपी पैलेस होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कॉर्पोरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एंड अवेयरनेस (CCLA) एवं एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया द्वारा भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय AI FutureReady Conclave 2026 का भव्य शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रथम दिवस में लगभग 470 प्रतिभागियों एवं विजिटर्स ने कॉन्क्लेव में सहभागिता करते हुए AI की नवीनतम तकनीकों, भविष्य की संभावनाओं और उद्योगों में उसके व्यावहारिक उपयोग को निकट से समझा। कॉन्क्लेव में आयोजित AI Technology Exhibition पूरे दिन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। 26 एआई एग्जीबिटर्श ने रोबोटिक्स, जनरेटिव AI, स्मार्ट ऑटोमेशन, मशीन लर्निंग, इंडस्ट्री 4.0, डिजिटल सॉल्यूशंस, AI आधारित स्टार्टअप्स तथा छात्र नवाचार परियोजनियों का प्रदर्शन किया। लाइव डेमो और अत्याधुनिक तकनीकों ने प्रतिभागियों को विशेष रूप से आकर्षित किया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न संस्थानों एवं स्टार्टअप्स द्वारा विकसित नवाचारों की सराहना की और कहा कि भारत का युवा AI के माध्यम से वैश्विक नेतृत्व करने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि एआई भविष्य नहीं, वर्तमान की आवश्यकता है। विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों का दायित्व है कि वे युवाओं को AI आधारित कौशल से सशक्त बनाएं, जिससे वे विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकें। CCLA एवं DCFLI के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि AI Future Ready Conclave केवल तकनीक का सम्मेलन नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का रोडमैप है। आज देश आर्थिक आत्मनिर्भरता के दूसरे स्वतंत्रता संग्राम के दौर में है और Artificial Intelligence इस परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनने जा रही है। उन्होंने कहा, “AI मनुष्य का विकल्प नहीं, बल्कि उसकी क्षमता का विस्तार है। जो लोग AI को अपनाएंगे, वही आने वाले समय में नेतृत्व करेंगे; और जो इससे दूर रहेंगे, वे प्रतिस्पर्धा में पीछे छूट जाएंगे। इसलिए AI को केवल सुनना नहीं, बल्कि आज से ही अपने जीवन, व्यवसाय और कार्यक्षेत्र का हिस्सा बनाना होगा।”

AI भारत की आर्थिक आत्मनिर्भरता का आधार
स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, चेयरमैन, AI Advisory Council ने कहा कि AI भारत की अगली औद्योगिक क्रांति का आधार है और यह आयोजन उद्योग, शिक्षा एवं सरकार के बीच सहयोग को नई दिशा देगा। उन्होंने आह्वान किया कि वे AI को केवल सुनें नहीं, बल्कि अपने अध्ययन, व्यवसाय और कार्यशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि “AI मनुष्य का स्थान नहीं लेगा, लेकिन AI का उपयोग करने वाले लोग निश्चित रूप से उन लोगों से आगे निकल जाएंगे जो इसका उपयोग नहीं करेंगे। एआई विशषज्ञ सिल्वर ग्रुप के पवन कक्कड़ प्रेसिडेंट ने कहा कि AI उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने और वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने का प्रभावी माध्यम है। AI विशेषज्ञ एवं CEO, HabileLabs अंकित धीर ने कहा कि AI अब केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक MSME, स्टार्टअप और प्रोफेशनल की पहुंच में है।

राजेश गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष, CCLA ने कहा भारत आर्थिक आत्मनिर्भरता के नए युग में प्रवेश कर रहा है और AI इस परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनेगा। कहा कि AI अब विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता है। आज का युवा यदि AI सीखेगा तो वह केवल रोजगार नहीं खोजेगा, बल्कि नए अवसरों का सृजन करेगा। शारदा ग्रुप के प्रो वाइस चेयरमैन वाई के गुप्ता ने कहा कि AI आधारित शिक्षा भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है और युवाओं को डिजिटल कौशल से लैस करना समय की मांग है। डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, वाइस प्रेसिडेंट जेपी पैलेस होटल हरी सुकुमार ने AI के नैतिक और जिम्मेदार उपयोग पर बल दिया। वरुण कपूर, AGM (MSME), भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि AI आधारित बैंकिंग MSMEs के लिए तेज़, सुरक्षित और प्रभावी वित्तीय सेवाओं का नया युग है, जबकि मंजू मित्तल, महाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग और AI का समन्वय उद्यमियों के लिए नए अवसर लेकर आया है।

तकनीकी सत्रों में हुई सार्थक चर्चा
कॉन्क्लेव के विभिन्न तकनीकी सत्रों एवं पैनल चर्चाओं में AI के उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, पर्यटन, साइबर सुरक्षा, स्टार्टअप्स और भविष्य की रोजगार संभावनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर AI के व्यावहारिक उपयोग और भविष्य की संभावनाओं को विस्तार से समझा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन एफआईईओ उत्तर प्रदेश चैप्टर के अलोक श्रीवास्तव ने किया, जबकि विभिन्न तकनीकी सत्रों एवं पैनल चर्चाओं का संचालन AI विशेषज्ञ सौरभ मंचंदा ने मॉडरेटर के रूप में किया।

दूसरे दिन होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि
आयोजकों ने बताया कि कॉन्क्लेव के दूसरे दिन भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। वहीं IndiaAI Mission के निदेशक आईएएस मोहम्मद वाई. सफीरुल्ला भारत सरकार के AI विज़न, रोडमैप एवं भविष्य की रणनीति पर विशेष Keynote Address देंगे। कल सुबह 10 बजे से सत्र और एग्जिविशन शुरू होगी जिसका शाम चार बजे समापन होगा। कार्यक्रम में इस मौके पर एफमेक उपाध्यक्ष राजेश सहगल, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल, उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल, टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष अमूल्य कक्कड़, सीएस अनुज अशोक अग्रवाल, अमित मोरियानी, रेडीमेड गारमेंट्स एसोशिशन के अध्यक्ष आर.के. नैय्यर, कुलदीप ठाकुर, डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. रजनीश त्यागी, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, डॉ. एमपीएस वर्ड स्कूल की प्रंसिपल राखी जैन एवं विक्रांत शास्त्री प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: A six-day induction program was held at Ishan College for over 500 newly admitted students…#agranews

आगरालीक्स…ईशान कॉलेज में 500 से अधिक नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ छह...

एजुकेशन

Agra News: 46 students from Eshan College selected by Rainbow Reality Company…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के 46 विद्यार्थियों का रैनबो रियलिटी कंपनी में...

एजुकेशन

Agra News: Seven new technical courses, including AI-ML and Footwear Engineering, are set to launch at IET Khandari, Agra

आगरालीक्स…आगरा के विवि के आईईटी खंदारी में एआई-एमएल, फुटवियर इंजीनियरिंग सहित सात...

एजुकेशन

Agra News: Research conducted on Dayalbagh’s Integrated Hormonal Therapy has received the Nepal Trophy and the International AYUSH Award…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दयालबाग की इंटीग्रेटेड हार्मोनल थेरेपी पर किए गए शोध को...

error: Content is protected !!