आगरालीक्स…आगरा—ग्वालियर हाइवे पर एक्सीडेंट. डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत….
आगरा ग्वालियर हाइवे पर दर्दनाक एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है. हादसा थाना इरादतनगर क्षेत्र के खारी नदी पर हुआ. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई जिसके कारण हाइवे जाम हो गया. सूचना पर थाना इरादतनगर प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
ये है मामला
आगरा ग्वालियर हाइवे पर खारी नदी पर आज दोहर एक युवक सैंया से आगरा दौरेठा अपने घर की ओर आ रहा था. एक डंपर ने इसे पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया. इधर आरोपी चालक डंपर को तेजी से वहां से भगा ले गया. लोगोंकी सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल युवक की पहचान 22 साल के शिवराम पुत्र निरंजन सिंह निवाीस देहतोरा थाना सिकंदरा के रूप में की और उसे इलाज के लिए भेजा. यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.