आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में स्नातक में प्रवेश के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क। शुक्रवार को विवि की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। ऑनलाइन बैठक में कॉलेजों को निर्देश दिए गए।( Agra News: Admission help desk in college#Agra )
इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का समाधान किया गया। कॉलेजों को निर्देश दिए गए कि वह अपने यहां पर एडमिशन हेल्पडेस्क बनाए, ताकि छात्रों की समस्याओं का समाधान हो सके।बैठक का आयोजन कुलसचिव अजय मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें उन्होंने सभी कॉलेजों को प्रवेश प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कॉलेजों की समस्याओं को भी सुना। एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. मनुप्रताप सिंह ने कहा कहा कि अब कॉलेजों में हेल्पडेस्क बनायी जाएगी। इसके लिए सभी को निर्देश दिए हैं। क्योंकि हेल्पडेस्क के माध्यम से छात्रों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों को एडमिन पैनल दिया गया है। उस एडमिन पैनल में प्रवेश के लिए प्रस्तुत किए छात्रों का रिकार्ड उपलब्ध है। कॉलेज छात्रों से संपर्क कर सकते हैं। प्रो. सिंह के अनुसार छात्रों के आवेदन में हुई गलतियों के समाधान के लिए भी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं। कॉलेजों की ओर से उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया गया। साथ ही समस्याओं का समाधान किया गया है। बैठक में 65 कॉलेजों के प्रतिनिधि और प्राचार्यों ने प्रतिभाग किया।