आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज ताजमहल, आगरा किला सहित स्मारक फ्री, करें योग, स्टेडियम सहित 500 स्थानों पर योग। ( Agra News: Yoga at 500 Places in Agra#Agra )
21 जून यानी शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग दिवस पर एएसआई ने आगरा के ताजमहल, अगारा किला सहित देश भर के सभी स्मारकों में फ्री प्रवेश का आदेश जारी किया है। ताजमहल में प्रवेश के लिए टिकट नहीं लगेगी लेकिन मुख्य गुंबद पर जाना चाहते हैं तो 200 रुपये की टिकट लेनी होगी।
स्टेडियम में योग
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया, सुबह छह बजे पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह योग दिवस का शुभारंभ किया।
विश्वविद्यालय में सूर्य नमस्कार का बनेगा रिकार्ड
विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर, खंदारी और छलेसर परिसर में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही कालेजों में भी कार्यक्रम होंगे, सुबह छह बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा और आठ बजे एक साथ सूर्य नमस्कार किया जाएगा इसके वीडियो और फोटो आनलाइन अपलोड किए जाएंगे।
पार्क से लेकर कॉलोनियों में योग
इसके साथ ही पार्क और कॉलोनियों में भी योग किया जाएगा, सुबह छह बजे से शहर में जगह जगह योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।