आगरालीक्स…आगरा में यमुना और चंबल में आई बाढ़ से हुए नुकसान का होगा सर्वे..प्रभावित लोगों को दिया जाएगा मुआवजा…डीएम ने दिए आदेश
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जनपद में यमुना व चंबल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों में हुए नुकसान हेतु मुआवजा व क्षतिपूर्ति कार्य की समीक्षा की। एडीएम वित्त व राजस्व शुभांगी शुक्ला ने बताया कि यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में फीडिंग का कार्य चल रहा है जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि तहसील बाह में माह जुलाई, अगस्त में चंबल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों का राजस्व व कृषि विभाग की टीम द्वारा 22 गांव में फीडिंग का कार्य चल रहा है जिसमें उपजिलाधिकारी बाह द्वारा 15 गांवों के 1045 कृषकों को डीबीटी के माध्यम से 6493091 रुपए का भुगतान कर दिया गया है एवं उक्त का राहत पोर्टल पर फीडिंग का कार्य पूर्ण करने की जानकारी दी गई है तथा शेष कृषकों का पोर्टल पर फीडिंग के कार्य को पूर्ण किया जा रहा है जल्द ही उनको भी भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने चंबल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित शेष कृषकों का भुगतान कर पोर्टल पर फीडिंग करने एवं यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामों का अति शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए तथा कहा कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति जिसका नुकसान हुआ है छूटना नहीं चाहिए।