आगरालीक्स…आगरा में जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस पर लगाए अभद्रता के आरोप. इमरजेंसी पर प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी
आगरा में रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज का जूनियर डॉक्टर मोती कटरा से एसएन रोड की तरफ बाइक से जा रहा था. रास्ते में एक पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया. गाड़ी रोकने को लेकर जूनियर डॉक्टर और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया. इस पर जूनियर डॉक्टर ने अभद्रता का आरोप लगाया.
इसकी जानकारी होने पर एसएन इमरजेंसी में सभी जूनियर डॉक्टर एकत्रित हो गए और एकजुट होकर थाने पहुंच गए. यहां बात चली लेकिन बाद में जूनियर डॉक्टर एसएन इमरजेंसी पहुंच गए और यहां पर हड़ताल की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इलाज रोकने से इमरजेंसी में खलबली मच गई है.
खबर अपडेट हो रही है