आगरालीक्स…आगरा में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कहां जाएं, बेस्ट होटल, रूफटॉप कौन सा है और रेट क्या हैं
आगरा में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए होटल, रेस्टोरेंट और रूफ टॉप में पार्टी आयोजित की जा रही है। इसके लिए सिंगर बुलाए गए हैं, 31 दिसंबर की रात को हिट गीतों की मस्ती में झूमते हुए लोग नए साल में प्रवेश करेंगे। इसके लिए टिकट के रेट भी एक हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक हैं।
आगरा क्लब में इंडियन आइडियल फेम अंकिता मिश्रा देगी प्रस्तुति
आगरा क्लब में इंडियन आइडियल फेम अंकिता मिश्रा प्रस्तुति देगी। इसके साथ ही स्नैक्स और डिनर भी न्यू ईयर पार्टी में शामिल किया गया है। डिफेंस कपल्स के लिए 2000 रुपये और सदस्यों के लिए कपल एंट्री के लिए 2200 रुपये की एंट्री टिकट रखी गई है। वहीं, गेस्ट कपल्स के लिए 3200 रुपये की एंट्री टिकट रखी गई है।
स्टोर होटलों में पांच हजार से लेकर 10 हजार चार्ज
वहीं, शहर के स्टार होटलों में भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कलाकारों को बुलाया जा रहा है। पांच स्टार होटलों में इन हाउस गेस्ट के लिए न्यू ईयर पार्टी आयोजित की जाएगी जबकि कई स्टार होटलों में न्यू ईयर पार्टी सभी लोगों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके लिए पांच हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये कपल के लिए चार्ज है।
रूफ टॉप में एक हजार से पांच हजार रुपये तक चार्ज
रूफ टॉप में एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक का चार्ज रखा गया है। इसमें सिंगर अपनी प्रस्तुति देंगे, अनलिमिटेड ड्रिंक और खाना भी शामिल है। फतेहाबाद रोड से लेकर एमजी रोड, कमला नगर से लेकर सिंकदरा क्षेत्र के रूफ टॉप में न्यू ईयर पार्टी आयोजित की जाएगी।