Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Agra gets another new police station. Ekta Chowki has been redesignated as Ekta Police Station…#agranews
आगरा

Agra News: Agra gets another new police station. Ekta Chowki has been redesignated as Ekta Police Station…#agranews

483

आगरालीक्स…आगरा को मिला एक और नया थाना. एकता चौकी को बनाया गया एकता थाना. थाने के पहले इंचार्ज बने हंसराज भदौरिया..जानिए आगरा में अब कितने पुलिस थाने

आगरा को एक और नया थाना मिल गया है. थाना ताजगंज अंतर्गत आने वाली एकता चौकी को नया थाना बनाया गया है. इसके चलते आगरा में अब थानों की संख्या 49 हो गई है जिसमें नगर के अंदर 22 और पूर्वी और पश्चिमी जोन में 27 थाने हैं. एकता थाने का इंचार्ज हंसराज भदौरिया को बनाया गया है. वह थाना खंदौली में तैनात थे, वहां से उन्हें शहर के थाने का प्रभार दिया गया है. उनके स्थान पर पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद को खंदौल्ी में तैनाती मिली है.

पुलिस आयुक्त दीपक ने बताया कि जनपद आगरा की जनसंख्या तकरीबन 55 लाख के आसपास है. शहर की बात करें तो यह तकरीबन 25 लाख के आसपास है. नियमानुसार एक लाख की आबादी में एक थाना होना चाहिए, लेकिन जिले में थानों की संख्या कम थी. कमिश्नरेट बनने के बाद थानों का प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें एकता, रुनकता और बुंदू कटरा चौकी शामिल थीं। एकता चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव पास हो गया.

एकता थाने में ये इलाके आएंगे
नए एकता थाने में कावेरी विहार फेस टू, पावन धाम, चमरौली, रश्मि विहार, कहरई, नालंदा टाउन, मारुति विहार, मारुति सिटी, गुतला, अकबरपुर, ब्रहमनगर, रामनगर, बरौली अहीर, रजरई, कौलक्खा, बगदा, देवरी, सुजगई, कोटली बगीची, बजहेरा, बहेटा, सैमरी, नगला कली, नौबरी, पचगाई खेड़ा, ठाकुरदास की गढ़ी, श्यामो, नौफरी, दिगनेर, विदरई, गढ़ी सोना, गंगरौआ, महुआखेड़ा, कुंआखेड़ा, गढ़ी नवलिया, कलाल खेड़िया, बुदेरा, मियापुर, नगला अरहर, तोरा, नीपुरा, धांबूपुरा, नगला टीन, गढ़ी बंगर, नगला पैमा, लकावली, लोहागढ़, बुढ़ाना, करभना आदि इलाके आएंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

आगरा

Agra Live News: Japanese operating microscope inaugurated at Sundarani Charitable Eye Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अब जापानी आपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन से हो सकेगा जरूरतमंद व...

error: Content is protected !!