आगरालीक्स…प्रेमानंद जी महाराज का स्वास्थ्य कैसा, खुद उन्होंने दिया इसका अपडेट. बताया क्यों इस समय नहीं कर रहे रात्रि पदयात्रा…
राधा राम का जगत में प्रसार कर रहे विख्यात संत प्रेमानंद महाराज की पिछले दिनों रात्रिकालीन पदयात्रा अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गई है. हाल ही में सोशल मीडिया पर संत का एक वीडियो भी देखा गया जिसमें वह आईसीयू में भर्ती दिखाए जा रहे थे, लेकिन मंगलवार को एकांतिक वार्ता में खुद संत प्रेमानंद महाराज ने इसका खंडन किया और कहा कि जो लोग हमें अस्पताल में भर्ती बता रहे हैं, वह देखें हम एकांतिक वार्ता में लगातार स्वस्थय दिख रहे हैं.
एकांतिक वार्ता कर रहे संत
रमणरेती स्थित श्री राधा केलिकुंज में मंगलवार की सुबह एकांतिक वार्ता में आए लोगों के सवालों के जवाब के बीच एक भक्त् न कहा कि आपके स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं. इस पर संत ने कहा कि हम तो तीन दिन से बड़ी जोर से एकांतिक वार्ता कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कलियुग का प्रभाव है कि झूठ का अधिक चलन हो गया है. पता नहीं चलता लोग सत्य कब बोल रहे हैं. सत्य बोलना बहुत कठिन हो गया है. जहां हमें विश्वास है वहां भी झूठ का प्रयोग हो रहा है. हमें झूठ से बचना चाहिए. मोबाइल ही झूठ बुलवा रहा है.