आगरालीक्स…आगरा में समाजसेवी ब्रजेश पंडित गिरफ्तार. महिला कार्यकर्ता को आपत्तिजनक मैजेस किए पोस्ट, अकेले में बुलाने को कहा. मुकदमा दर्ज
आगरा में समाजसेवी ब्रजेश पंडित को महिला को बदनाम करने और चौथ वसूली के आरोप में अरेस्ट किया गया है. महिला कार्यकर्ता ने ब्रजेश पंडित पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने और अकेले में बुलाने को लेकर दबाव बनाने सहित पेरशान करने के आरोप लगाए हैं और इस संबंध में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी ब्रजेश पंडित को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.
ये है मामला
थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने आईजी रेंज कार्यालय में बजेश पंडित के खिलाफ शिकायत की थी. महिला कार्यकर्ता ने कहा कि कि नामनेर में रहने वाला ब्रजेश शर्मा उर्फ ब्रजेश पंडित ने अपनी संकल्प सेवा संस्था में सहयोग करने का प्रस्ताव रखा था. इस पर वह संस्था से जुड़कर सामाजिक कार्यों को करने में भाग लेने लगी. आरोप लगाया कि बाद में ब्रजेश पंडित उनको वाट्सअप पर आपत्तिजनक मैसेज करने लगे और अकेले में बुलाने का भी दबाव बनाया. ऐसा न करने पर उनके साथ ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया. परेशान होकर पीड़िता ब्रजेश पंडित द्वारा संचालित सभी वाट्सअप ग्रुप्स से अलग हो गई और अपनी पूर्व की संस्था में ही कार्य करने लगी. इससे गुस्साए ब्रजेश पंडित ने विभिन्न ग्रुपों में उनके बारे में अशोभनीय मैसेज भेज कर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना शुरू कर दिया.

महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि ब्रजेश पंडित ने उनसे पांच लाख की चौथ भी मांगी. इस मामले में थाना ताजगंज में आईटी एक्ट, छेड़छाड़, चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया. थाना पुलिस ने आरोपी ब्रजेश पंडित को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.