Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Agra vigilance team caught electricity department junior engineer red handed while taking bribe
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Agra vigilance team caught electricity department junior engineer red handed while taking bribe

309

आगरालीक्स…आगरा विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ बिजली विभाग के बाबू को पकड़ा. इस काम के लिए मांग रहा था इतने रुपये…

आगरा विजिलेंस टीम ने फिरोजाबाद में विद्युत विभाग के junior engineer को रिश्वत लेते अरेस्ट किया है. इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

ये है मामला
शिकायतकर्ता राहुल भारद्वाज पुत्र रामजीलाल निवासी ग्राम नगला अनुरूद्ध थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद के खेत में बीचोंबीच से विद्युत तारों के डबल पोल गुजर रहे हैं. इनको खेत के किनारे लगवाने के लंबित एस्टीमेट को आगे भेजने के लिए अवर अभियंता रामयज्ञ द्वारा 10 हजार रुपये मांगे जा रहे थे.

इस संबंध में राहुल ने इसकी शिकायत आगरा विजिलेंस टीम के एसपी कार्यालय में लिखित रूप में की. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस टीम ने राहुल को 10 हजार रुपये देने के लिए कहा. इस पर आरोपी अवर अभियंता ने उससे 10 हजार रुपये लेकर 33/11 केवी विद्युत उपखंड डबरई स्थित कार्यालय पहुँचने को कहा.

आज राहुल भारद्वाज अवर अभियंता (विद्युत विभाग) रामयज्ञ को उनके कार्यालय में पैसे देने के लिए पहुंचा. जैसे ही रामयज्ञ ने पैसे लिए तभी वहां मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया. अवर ​अभियंता े खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

इस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
सतर्कता अधिष्ठान द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही कराई जाती है। यदि किसी लोकसेवक (राजपत्रित/अराजपत्रित / अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही हो तो रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नं0 – 9454401866 पर शिकायत की जा सकती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!