आगरालीक्स….. आगरा में बारिश में कॉलोनियों और सड़कों पर पानी भरने पर पार्षद के खिलाफ फूट रहा आक्रोश, वोट मांगने आए, पानी भरा तो कहां गए, सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो किए जा रहे अपलोड।
आगरा में शुक्रवार दिन में 15 एमएम बारिश हुई, डेढ़ घंटे की बारिश में शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। पॉश कॉलोनियों के एक्सटेंशन में बनी कॉलोनी से लेकर बस्तियों में नाले और नालियों का गंदा पानी भर गया। ( Agra News : Agraites agitate over Parshad for water logging in Agra)
वार्ड 87 के वीडियो किए अपलोड
सोशल मीडिया पर वार्ड 87 के यमुना विहार, मनोहरपुर के लोगों ने वीडियो अपलोड किए हैं, इस वीडियो में कॉलोनी में पारी भरा हुआ है दिखाई दे रहा है, पानी इतना ज्यादा है कि घर तक पहुंच गया। सड़क पर भी पानी भर गया, इससे दोपहर के समय स्कूल की छुटटी होने पर बच्चों को परेशानी हुई।
खोद का खोखली कर दी सड़क
कमला नगर के साथ ही दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी में पीएनजी, इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी के साथ ही पानी की पाइप लाइन और सीवर की लाइन की खुदाई से सड़क खोखली हो गई हैं। बारिश में सड़कें धंस गईं, जहां खोदाई की थी वहां दलदल बन गया है इससे लोग परेशान हैं।