आगरालीक्स…आगरा के जेडीएन इंटरनेशनल स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव. रंग—बिरंगे कार्यक्रमों के साथ बच्चों ने दिखाया अपना टैलेंट
रोहता के बमरौली रोड स्थित जेडीएन इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी रहे। विद्यालय के वार्षिक उत्सव की थीम परिवर्तन थी जिसके अनुसार बच्चों ने नृत्य के माध्यम से अभी तक नृत्य शैली में जितने भी परिवर्तन हुए हैं उन सभी को बखूबी दर्शाया तथा साथ ही साथ लोगों के वस्त्रों व परिधानों में जितने भी परिवर्तन हुए हैं उन्हें भी दिखाया।
बच्चों ने नाटक के माध्यम से लोगों से समाज में बढ़ते हुए अंधविश्वास को खत्म करने की अपील की। विद्यालय के छात्रों व छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने भी नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। स्कूल के प्रधानाचार्य शिवम चौधरी तथा चेयरमैन डॉo अजय चौधरी जी ने भाषण देकर कार्यक्रम का अंत किया। कार्यक्रम में निखिल चौधरी,अंजलि चौधरी,सोनाली चौधरी आदि की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सोमी रॉय, राजीव तिवारी व शिक्षक एवं शिक्षिकाओं (मनोरमा सिंह,रेखा धाकरे,नेहा राघव,सीमा सिंह,मीनाक्षी, प्रिंसी कुलश्रेष्ठ, प्रियंका अग्निहोत्री,स्नेहा तोमर,शिवांगी यादव,मरियम मैसी , सुरभि चौधरी,धीरज सिंह,संदीप शर्मा,संदीप कैन,भूपेंद्र चाहर,सोमपाल, आकाश व एच०के० टी० का योगदान रहा।