आगरालीक्स…आगरा में चिलचिलाती धूप ने बढ़ाया तापमान. फरवरी में ही 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंंचा तापमान. जानें आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
आगरा में गर्मी की आहट शुरू हो गई है. फरवरी अभी आधी हुई है और मौसम ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. सोमवार सुबह से ही आसमान साफ है और दिन निकलने के साथ धूप तेजी होती गई. दिन में निकली आज चिलचिलाती धूप ने तापमान को बढ़ाया है.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को बारिश के आसार हैं लेकिन तापमान पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. रात का तापमान भी अब तेजी से बढ़ना शुरू होगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 16/02/26) 32.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/02/26) 11.9
Departure from Normal(oC) 0.2