Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Baba Shrimankameshwar Ramlila Mahotsav, the emotional plays of Dasharatha’s death, Bharat Milap and Panchavati were staged…#agranews
आगरा

Agra News: Baba Shrimankameshwar Ramlila Mahotsav, the emotional plays of Dasharatha’s death, Bharat Milap and Panchavati were staged…#agranews

408

आगरालीक्स….आगरा के बाबा श्रीमनकामेश्वर रामलीला महोत्सव के आठवें दिन मंचित हुई दशरथ मरण, भारत मिलाप और पंचवटी की भावपूर्ण लीलाएँ.

गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमशाबाद रोड में चल रहे बाबा श्रीमनकामेश्वर रामलीला महोत्सव के आठवें दिन सोमवार को हुए मंचन ने श्रद्धालुओं की आंखों को आँसुओं से भर दिया और हृदय को भक्ति से परिपूर्ण कर दिया। लीला का प्रारंभ दशरथ मरण प्रसंग से हुआ। राजा दशरथ पुत्रवियोग की वेदना में व्याकुल होकर राम का नाम लेते-लेते देह त्याग करते हैं। मंच पर जब दशरथ जी ने अंतिम सांस ली, तो दर्शक भावविभोर हो उठे और सम्पूर्ण वातावरण करुणा से भर गया। इसके बाद मंचित हुआ भारत मिलाप। नंदिग्राम में वनवास का व्रत लेकर रह रहे भरत जी जब चित्रकूट पहुंचे और श्रीराम से भेंट हुई, तो दोनों भाइयों का आलिंगन देखकर दर्शकों की आंखें छलक पड़ीं।

“मिलि गये दोउ भ्राता प्रेम-सरिता, बहि नयन जल झर-झर टपका।”
इस मिलन ने भाईचारे, प्रेम और भक्ति की अद्भुत झलक प्रस्तुत की।
आगे अगस्त्य ऋषि दर्शन प्रसंग का मंचन हुआ। ऋषि अगस्त्य ने भगवान श्रीराम का स्वागत कर उन्हें दिव्य बाण और धनुष प्रदान किए तथा धर्म पालन और असत्य के विनाश का संदेश दिया। यह प्रसंग रामलीला की आध्यात्मिक गरिमा को और ऊँचा करने वाला रहा।
संध्या का विशेष आकर्षण रहा पंचवटी आगमन प्रसंग। जब श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी पंचवटी पहुंचे, तो दर्शकों ने वनवास जीवन की झलक का सजीव अनुभव किया।
“रामु लखन सिय संग बसा, पंचवटी सुखधाम।
वन जीवन मंगलमय भयो, गूंजे राम-गुण-गान॥”

इस अवसर पर श्री महंत योगेश पुरी ने कहा कि दशरथ मरण हमें पुत्र और पिता के अटूट प्रेम की स्मृति कराता है, वहीं भारत मिलाप त्याग और भक्ति की परम पराकाष्ठा का संदेश देता है। पंचवटी की लीला हमें यह सिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का पालन ही सच्चा मार्ग है। मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि रामलीला के प्रत्येक प्रसंग में मानव जीवन के लिए गहन शिक्षा निहित है। अगस्त्य ऋषि के दर्शन और पंचवटी आगमन यह संदेश देते हैं कि प्रभु सदैव धर्म की रक्षा के लिए अवतरित होते हैं।
मंगलवार को सीता हरण शबरी माता प्रसंग हनुमान जी से भेंट सुग्रीव से मित्रता आदि लीला मंचन होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!