Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Bablu meets his family and mother after 20 years…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Bablu meets his family and mother after 20 years…#agranews

251

आगरालीक्स…एक अच्छी खबर, 4 साल का बबलू 20 साल पहले परिवार से बिछुड़ गया था. आगरा के बालगृह में कर रहा था काम. पुलिस का ऐसा प्रयास, बबलू को फिर मिल गई अपनी मां और परिवार..पढ़ें पूरी खबर

आगरा के बाल गृह में कर रहा था काम
मामला प्रयास बाल गृह का है. यहां मार्च 2024 में पुलिस की मुस्कान टीम बच्चों की काउंसलिंग के लिए गई थी. इसी दौरान वहां सफाई करने वाला बबलू पुलिस के पास आया और उसने अपने बारे में बताया. बबलू ने कहा कि उसका परिवार भी ढूंढ दीजिए. जब वह छोटा था तो जून 2000 के लगभग घर से निकल आया था और फिर कभी घर नहीं पहुंचा. उसने अपने पिता का नाम सुखदेव और मां का नाम अंगूरी देवी के साथ गांव का नाम धनौरा बताया.

ऐसे शुरू हुई तलाश
प्रभारी निरीक्षक मुस्कान टीम जीआरपी रिपुदमन सिंह ने बताया कि सी प्लान ऐप ओर गूगल मैप के माध्यम से उसका गांव सर्च किया गया. काफी सर्च करने पर पता चला कि बिजनौर, बागपत व बुलंदशहर जिले में धनौरा गांव पड़ते हैं. इन सभी गांव में सपंर्क किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इस पर टीम ने बबलू से फिर से बात की. उससे पूछा कि वह दिल्ली कैसे पहुंचा. उसने बताया​ कि वह ट्रेन से आया था. कई और छोटी—छोटी जानकारी ली गईं जिसके बाद पता चला कि उसका गांव धनौरा, चोला रेलवे स्टेशन के बिल्कुल पास है.

इसके बाद गांव में सपर्क किया गया और बबलू का फोटो भेजा गया लेकिन ​फिर भी कुछ पता नहीं चला. काफी दिन बाद एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि हमाने गांव के सुखदेव शर्मा नाम के व्यक्ति का बेटा काफी समय पहले खो गया था. उसका आज तक कोई भी पता नहीं चला. उनसे सुखदेव का नंबर लेकर संपर्क किया गया. परिवार के सदस्यों के नाम पूछे गए तो सभी नाम बबलू द्वाराबताए गए नाम से मैच हुए. इस पर उनको बाल गृह का नंबर दिया गया और व्हाट्सअप के माध्यम से बबलू की बात उसकी मां से कराई गई. इस पर उन्होंने अपने बेटे को पहचान लिया.

बाल गृह आकर परिवार के लोग अपने बेटे बबलू को अपने साथ ले गए. मां ने बबलू को गले लगाया तो आंख भर आईं. उन्होंने बताया​ कि हमने 5—6 साल तक ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चला. आस ही छोड़ दी थी लेकिन अब बेटे के मिलने से काफी उत्साहित हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!