आगरालीक्स:…Agra News: अब आगरा में कपल हम दो हमारा एक बच्चा, इसके लिए परिवार नियोजन की बास्केट आफ च्वाइस स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। ( Agra News: Basket of choice for Family Planning#Agra )
परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस पर ऐसी महिलाएं जिनका प्रसव विगत एक वर्ष में हुआ है और वह उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली (एचआरपी) की श्रेणी में रही हैं, नव विवाहित दम्पति जिनका विवाह विगत एक वर्ष में हुआ हो ,योग्य दंपत्ति जिनके तीन या उससे अधिक बच्चे हों, ऐसे लोगों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के बारे में जागरूक किया जाएगा। परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने बताया कि परिवार नियोजन के काउंसलर खुशहाल परिवार दिवस पर आने वाले दम्पति व अन्य लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे जानकारी देते हुए उन्हें इसे अपनाने के लिये प्रेरित करेंगे। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। खुशहाल परिवार दिवस पर परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ च्वॉइस, स्थायी व अस्थायी साधनों की जानकारी, भ्रांतियों को दूर करने, सेवाओं की उपलब्धता ,स्वीकार्यता ,प्रोत्साहन राशि की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहां है कि खुशहाल परिवार दिवस पर परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर अपने परिवार को स्वस्थ बनाएं।