Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Big gang of Agra supplying spurious medicines caught in Baddi, Himachal Pradesh, raid in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Big gang of Agra supplying spurious medicines caught in Baddi, Himachal Pradesh, raid in Agra…#agranews

204

आगरालीक्स…आगरा का बड़ा गिरोह हिमाचल से देशभर में कर रहा था नकली दवाओं की सप्लाई. आगरा में दवा कारोबारी के फर्म और घर पर रेड….फर्म सील

आगरा में नकली दवाओं का एक बड़ा गिरोह हिमाचल प्रदेश से पूरे देश में नकली दवाओं की सप्लाई कर रहा था. राज्य दवा नियंत्रण प्राधिकरण ने हिमाचल के सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से इस गिरोह को पकड़ा है. आरोपी की पहचान मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी आगरा के रूप हुई. इस गिरोह के आगरा से तार जुड़ने के साथ ही औषधि विभाग की टीम ने मोहित बंसल की फुब्बारे स्थित फर्म पर छापा मारा, लेकिन दुकान बंद मिली. इसके बाद मोहित बंसल के कमला नगर स्थित घर पर भी टीम पहुंची. यहां मोहित के कमरे को खंगाला गया. घर पर मोहित की मां ही मिली.

ये है पूरा मामला
मामला हिमाचल के सोलन स्थित बद्दी क्षेत्र का है. यहां राज्य दवा नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा नकली दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा गया. ड्रग विभाग की टीम ने बद्दी बैरियर पर यूपी नंबर की क्रेटा कार को पकड़, जिसमें नकली दवाइयां ले जाई जा रही थीं. टीम ने मुख्य आरोपी सहित दो अन्य लोगों को पकड़ा. मुख्य आरोपी का नाम मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी आगरा के रूप में हुई, जिसकी फुब्बारा पर एक फर्म भी है. इसकी सूचना आगरा में औषधि विभाग की टीम को भी दी गई.

दवा कारोबारी की फर्म एमएच फार्मा पर मंगलवार को औषधि विभाग की टीम छापा मारने के लिए पहुंची. यह कार्रवाई सहायक औषधि आयुक्त अखिलेश जैन के नेतृत्व में की गई लेकिन मोहित बंसल की दुकान एमएच फार्मा पर शटर लगा मिला. इस पर दुकान को सील कर दिया गया. इसके बाद टीम मोहित बंसल के कमला नगर स्थित घर पर पहुंची तो यहां घर पर मोहित की मां ही मिली. उन्होंने बताया कि मोहित पहली मंजिल पर रहता है. सिटी मजिस्ट्रेट के साथ पहुंची टीम ने कमरे के ताले तोड़े लेकिन यहां टीम को कोई भी दवा नहीं मिली.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

error: Content is protected !!