आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आधी रात को ब्लैक आउट होने से लोग रहे परेशान, गर्मी और उमस के बीच कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही।
आगरा में ट्रांसमिशन के पीलीपोखर स्थित 440 केवी बिजलीघर में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, रविवार रात 12 बजे फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, आवास विकास कॉलोनी, रामबाग, यमुना पार सहित कई क्षेत्रों में बिजली चली गई। जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो लोग परेशान हो गए। इसके बाद सिकंदरा के बिजलीघर में भी फॉल्ट हो गया। गर्मी और उमस में बिजली चली जाने से लोग परेशान हो गए।
दो से ढ़ाई घंटे के बाद आई बिजली
पीलीपोखर ट्रांसमिशन बिजलीघर से बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद टीम फॉल्ट ठीक करने में जुट गईं, वहीं बिजली न आने से लोग परेशान होने लगे, एक घंटे बाद भी बिजली नहीं आई तो लोगों का सब्र जवाब देने लगा। टोरंट के टोलफ्री नंबर पर लोगों ने कॉल की। रात दो बजे के बाद धीरे धीरे अलग अलग क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई। रात 2.30 बजे तक अधिकांश कॉलोनियों में बिजली आ गई।