आगरालीक्स…आगरा में तेज आंधी चलने के आसार, तापमान में भी आएगी कमी. दो दिन मिल सकती है गर्मी से राहत
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. सुबह से ही सूरज की किरणें इतनी तेज होती हैं कि धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल हो जा रहा है. दोपहर के समय तो मानो आसमान से आग बरस रही हो. तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है.
मौसम विभाग ने आगरा में तेज हवाएं चलने के आसार जताए हैं. दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं. इससे तापमान में कुछ कमी आ सकती है लेकिन रात को गर्मी अधिक होगी.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा.