आगरालीक्स…आगरा में एएचपीएस मेगा प्रतियोगिता में बच्चों ने लेमन रेस ओर कैरम प्रतियोगिताओं को अपने ही अंदाज से खेला. रचनात्मकता और आत्मविश्वास का किया प्रदर्शन
बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, भावना एस्टेट सिकंदरा, आगरा ने आज दिनांक 23/08/2025 (शनिवार) कक्षा यू.के.जी, 1 से 6 के छात्रों के लिए एक रोमांचक एएचपीएस मेगा प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न गतिविधियों में उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।लेमन रेस और कैरम प्रतियोगिता
कक्षा 1-6 के छात्रों ने कैरम प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें उन्होंने टेलेंट और समन्वय कौशल का प्रदर्शन किया। यूकेजी छात्रों ने लेमन रेस प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
विजेताओं की घोषणा
प्रत्येक कक्षा के शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए गए:
यूकेजी A: प्रथम - इशान्वी पोरवाल
यूकेजी B: प्रथम - आरोही त्यागी
कक्षा 1: प्रथम - सार्थक तिवारी
कक्षा 2 : प्रथम - सम्राट यादव
कक्षा 3 : प्रथम – अनव सुकला
कक्षा 4 : प्रथम - आराध्या यादव
कक्षा 5: प्रथम – अथर्व सिंह
कक्षा 6: प्रथम - डोयल यादव