आगरालीक्स…आगरा के बेसहारों का सहारा ट्रस्ट परिवार ने सूरकुटी में की नेत्रहीन बच्चों की सेवा.
बेसहारों का सहारा ट्रस्ट परिवार द्वारा सूरकुटी, कीठम झील पर नेत्रहीन बच्चों की सेवा की गई। उनको भोजन कराया गया। सेवा में ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे। ग्रुप के अध्यक्ष तरंग सिंघल ने बताया कि हमारा ग्रुप हर महीने किसी न किसी अनाथ आश्रम या कुष्ठ आश्रम में अपनी सेवा देता है। ग्रुप के कोषाध्यक्ष जितेश सिंघल ने बताया कि हम हर महीने गौ सेवा भी करवाते है। उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में हमारे इस ग्रुप से कल्याण के और बड़े बड़े कार्य करने का प्रयास करेंगे। हमारी एक ही मुहिम है कि हम लोग जरूरतमंद लोगों तक पहुंच पाएं।
ग्रुप के महामंत्री पंकज सिंघल ने कहा कि जो हम गौ सेवा करते है वो अलग अलग क्षेत्र में करने की कोशिश करते है जिसे की हर जरूरतमंद गौशाला के पास जा सके और वहां की नित्य प्रबंधन को पहचान सके। उसी हिसाब से हम कार्य को करने की कोशिश करते है और साथ ही ये कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे।
ये लोग रहे उपस्थित
आशीष गोयल, ऋचा गोयल, सारंग सिंघल , शोभित मित्तल, रिया मित्तल, शिखा गुप्ता, राहुल गौड़, संजय शर्मा, रानू रावत, राम भाई, मनोज अग्रवाल, माधवी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल , पंकज अग्रवाल , डॉ मोहित गुप्ता ,डॉ रति गुप्ता, प्रेम राजपूत, आरती जी, दीपा धाकरे, कपिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, जीतेन्द्र अग्रवाल, सौरव सिसोदिया , विशाल शर्मा, जतिन शर्मा उपस्थित रहे।