आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर निकाला लोगों का पसीना. नहीं बरस रहे बादल. तापमान भी बढ़ा. जानें मौसम अपडेट और बारिश के आसार
आगरा में गर्मी ने एक बार फिर से लोगों का पसीना निकालना शुरू कर दिया है. दो दिन से बारिश न होने के कारण उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. दिन में निकल रही धूप किसी टॉर्चर से कम नहीं हो रही है. जरा सा बाहर निकलने पर शरीर पसीना पसीना हो रहा है. उमस के कारण लोगों में बेचैनी, घबराहट और चिड़चिड़ापन भी बढ़ रहा है. तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है.
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार केा आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार आगरा में शनिवार को बारिश हो सकती है. अगर बारिश नहीं होती है तो तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंच सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/07/24) 36.1
Departure from Normal(oC) 0.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/07/24) 27.8
Departure from Normal(oC) 2.1