Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: CM Yogi starts helicopter service in Agra, lays foundation stone of development schemes worth Rs 150 crore…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: CM Yogi starts helicopter service in Agra, lays foundation stone of development schemes worth Rs 150 crore…#agranews

294

आगरालीक्स…आगरा में सीएम योगी ने शुरू की हेलीकॉप्टर सेवा, 150 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास. बटेश्वर में अटल जी की विशाल प्रतिमा का हुआ ​अनावरण…जानें क्या कहा सीएम ने

आज भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई जी की 99 वीं जयंती पर आगरा के बटेश्वर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का शुभागमन हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सर्व प्रथम यमुना किनारे स्थित शिव मंदिरों की श्रंखला के प्रमुख मंदिर रामलाल मंदिर में दर्शन पूजन किया। बटेश्वर में मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेई सांस्कृतिक संकुल भवन का लोकार्पण,श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण तथा उनके परिवारजनों से मुलाकात की,बृज के मथुरा, बृंदावन, गोवर्धन तीर्थक्षेत्र तथा आगरा के ऐतिहासिक स्थलों की हवाई यात्रा हेतु हेलीपोर्ट सेवा का शुभारंभ, तीन दिवसीय अटल कृषि मेला तथा प्रदर्शनी का उदघाटन तथा लगभग 150 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण, सांस्कृतिक उत्सव 2023-24 की विवरणिका तथा पोर्टल व संस्कृति विभाग के कैलेंडर का विमोचन किया तथा विशाल जन सभा को संबोधित किया।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, आज भारत माता के महान सपूत,पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न, श्रद्धेय अटल जी की पावन जयंती है। आज पूरा देश अटलजी को उनकी सेवाओं के लिए नमन व स्मरण कर रहा है। इस अवसर पर पूरे यूपी वासियों की ओर से मैं अटलजी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज पूरे देश में अलग अलग कार्यक्रम हो रहे हैं।आज बटेश्वर में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया,उनकी यादों को सहेजने के लिए नवनिर्मित सांस्कृतिक संकुल,म्यूजियम,लाइब्रेरी , सार्वजनिक कार्यक्रमों हेतु सभागार का भी अवलोकन किया।अब आगरा से वृंदावन और गोवर्धन धाम जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया,150 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण, पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी,अटल कृषि मेले, प्रदर्शनी का शुभारंभ किया इसके लिए आप सभी को बधाई।हम सब जानते है कि अटलजी विराट व्यक्तित्व के स्वामी थे,ये शिव की कृपा थी कि बटेश्वर को उनकी जन्म स्थली होने का सौभाग्य मिला, अटल जी को विराट व्यक्तित्व मिला, वह अध्यक्ष, मंत्री, प्रधानमंत्री बने, उनका बटेश्वर से निरंतर संपर्क रहा।

योगी ने अटल जी की कविता छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता भी पढ़ी।अटलजी ने हर किसी को सम्मान दिया,पक्ष हो या विपक्ष,छोटा हो या बड़ा हो।समाज के हर तबके को साथ लेकर चलना उनकी प्रवृत्ति थी।सबको साथ लेकर चलने की शुरुआत उन्होंने की। जब अस्थिर सरकारें देश को खोखला बना रही थीं,उन्होंने स्थिर सरकार दी भारत की राजनीति को स्थिरता दी। आज पाकिस्तान का हाल देख लें,अस्थिर सरकार के चलते वहां का क्या हाल है। एक एक रोटी के लाले हैं।स्थिरता आर्थिक समृद्धि का पैमाना बनता है,80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा अब तो मोदी ने 05 वर्ष तक की गारंटी दी है। स्थिरता का पैमाना खुशहाली और विकास देता है।आज आप यूपी को देख रहे होंगे कि अटलजी ने जो आधारशिला रखी थी, उसे सरकारों ने खराब किया पुनः मोदी की सत्ता आते ही, अटल जी के कामों को आज डबल इंजन की सरकार आगे बढ़ा रही है।जब हमारे पास सरकार आई थी उस समय उप्र देश की छठवीं अर्थव्यवस्था थी, आज देश में दूसरे नंबर पर हैं। ये सब स्वर्गीय अटल जी के आशीर्वाद, पीएम मोदी के मार्गदर्शन और आप सबके साथ और आशीर्वाद से संभव हुआ है। पहले की सरकार में बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं,किसान खेत पर नहीं जा पाता था, युवा को रोजगार नहीं था, व्यापारी से चौथ वसूली जाती थी,विकास के पैसे का बंदरबांट होता था।आज वही उत्तर प्रदेश है,जहां विकास भी हो रहा है, गांव की कनेक्टविटी भी हो रही है,न केवल रोड बल्कि हवाई जहाज की कनेक्टविटी भी बेहतर हो रही है, गरीब हितेषी योजना आरही है।पर्यटकों के लिए उप्र बेहतर हुआ है। पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधा,उनके साथ सद व्यवहार हो कोई गुंडागर्दी न हो इसके लिए हम सबके साथ के आगे बढ़ रहे हैं, माफिया के साथ सख्ती से व्यवहार कर रहे हैं ये सब आपके आशीर्वाद और साथ से संभव हुआ है।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने तय किया है कि अगले दो वर्ष में 50 हजार से अधिक किसानों को सोलर पंप देंगे, सूरज की रोशनी से बिजली मिलेगी, कोई खर्चा नही होगा, कई वर्षों तक ट्यूबेल चलेगा, और डीजल पंप से मुक्ति मिलेगी, धान, गेंहू, सब्जी, तिलहन, दलहन सभी फसल उपज का दाम सरकार प्रतिबद्धता के साथ बढ़ाएगी,किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए जो कुछ होगा,डबल इंजन की सरकार वो करेगी। अटलजी की पावन भूमि पर पहले जब में आया था तबसे अब तक बहुत सुधार हुआ है। मां यमुना के तट पर बने मंदिरों ने विदेशी हमलों को झेला है, आठवी से तेरहवीं सदी के इन मंदिरों का पर्यटन विभाग सौंदर्यीकरण कर रहा है घाटों का पुनुरोद्धार कर,पुरातन वैभव को वापस ला रहा है।जो विकास हो रहा है वो प्ररेणा के केंद्र का काम करेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, मा. कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सूर्य प्रताप शाही, मंत्री पर्यटन व संस्कृति जयवीर सिंह, मंत्री उच्च शिक्षा योगेन्द्र उपाध्याय, मंत्री महिला व बाल विकास बेबी रानी मौर्य, मंत्री कारागार व होमगार्ड धर्मवीर प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जीएस धर्मेश, डॉ. धर्मपाल, छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाह, चौधरी बाबूलाल, एमएलसी विजय शिवहरे, क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

error: Content is protected !!