Friday , 16 January 2026
Home पॉलिटिक्स Agra News: Congressmen burnt the effigy of BJP leader Ramesh Bidhuri in Agra…#agranews
पॉलिटिक्स

Agra News: Congressmen burnt the effigy of BJP leader Ramesh Bidhuri in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी का पुतला. प्रियंका गांधी को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी…

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने आक्रोश जताया है. शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शहर कार्यालय पर रमेश बिधूड़ी का पुतला दहन किया गया. यहां रमेश बिधूड़ी माफी मांगो नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद के बयान से दर्शाता है कि इनकी मानसिकता महिलाओं के प्रति है. जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि ऐसे सांसद और विधायक का टिकट देने वाले को तत्काल रूप से बर्खास्त करना चाहिए. शहर प्रवक्ता अनुज शिवहरे ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं और उनकी पार्टी के सांसद इतना घिनौना बयान दे रहे हैं, घोर निंदनीय है.

पुतला दहन में मुख्य रूप से सचिन यादव, सतीश सिकरवार, राजीव गुप्ता, ताहिर हुसैन, चौधरी लक्ष्मी नारायण, विकास माहौर, अमित बाल्मिक, विष्णु दत्त शर्मा, गीता सिंह, मधुराम शर्मा, मान्य शर्मा, हर्ष शर्मा, अदनान कुरैशी, अनिल सूर्यवंशी, बंटी, रंगरेज, नूरुद्दीन खान, सत्येंद्र, अनिल सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra News: Smart villages will be developed like smart cities with the help of Ji Ram Ji act 2026: Deputy CM…#agranews

आगरालीक्स…स्मार्ट सिटी की तरह विकसित होंगे स्मार्ट विलेज. आगरा में डिप्टी सीएम...

पॉलिटिक्स

Agra News: Power cut on Deputy CM’s address in Agra, kept waiting…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जैसे ही डिप्टी सीएम मंच पर बोलने आए, लाइट चली...

पॉलिटिक्स

Agra News: Deputy CM Keshav Prasad Maurya is coming to Agra tomorrow, officials saw the arrangements…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं....

पॉलिटिक्स

Agra News: BJP government will be formed in UP in 2027 also- Pankaj Chaudhary…#agranews

आगरालीक्स…यूपी में 2027 में भी बनेगी भाजपा की सरकार. पहली बार आए...

error: Content is protected !!