आगरालीक्स,,,Agra News: आगरा के कान्वेंट स्कूल की छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो और मैसेज डाले गए, जांच में जुटी पुलिस। ( Agra News: Convent School girl student fake ID use to post compromised photo#Agra)
आगरा के न्यू आगरा के कान्वेंट स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा ट्रांस यमुना क्षेत्र की रहने वाली है। छात्रा का इंस्टाग्राम पर कोई एकाउंट नहीं है, छात्रा का फर्जी इंस्टाग्राम पर एकाउंट बनाया गया। इंस्टाग्राफ एकाउंट से 51 फालोअर्स और 88 लोगों को जोड़ लिया गया। फर्जी इंस्ट्राग्राम पर अश्लील फोटो और मैसेज डाले गए। छात्रा स्कूल पहुंची तो उसे साथी उसका मजाक उड़ाने लगे, जब छात्रा को पता चला तो परेशान हो गई।
अवसाद में छात्रा, घर में कैद
इससे छात्रा अवसाद में आ गई है, स्कूल जाने से मना करती है। छात्रा के परिजनों ने थाना एत्माउददौला में शिकायत की, आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर सेल उस आईपी एड्रेस की जांच कर रही है जिसका इस्तेमाल फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने के लिए किया गया। छात्रा की भी काउंसिलिंग कराई जा रही है। साथी छात्रों के साथ ही परिचितों पर शक है।