आगरालीक्स …आगरा में कोरोना के केस कम नहीं हो रहे हैं, घर के बुजुर्ग और युवा चपेट में आ रहे हैं। कोरोना के दो मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जानें किस क्षेत्र में कोरोना के अधिक मरीज।

कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में 6 से 21 के बीच आ रहे हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम थी लेकिन अब बढ़ने लगी है। शनिवार को आगरा में कोरोना के छह नए मरीज मिले थे और 11 मरीज ठीक हो गए थे।
दो मरीज निजी अस्पताल में भर्ती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के दयालबाग निवासी बुजुर्ग मरीज का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, इनकी जांच में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह से फतेहाबाद निवासी कैंसर मरीज कैलाश हास्पिटल, नोएडा में भर्ती है और कोराना की पुष्टि हुई है।
कोरोना के 76 एक्टिव केस
आगरा में अप्रैल में कोरोना के केस शून्य के करीब पहुंच गए थे लेकिन अब नए केस बढ़ने लगे हैं। कोरोना के एक्टिव केस 76 हो गए हैं, इसमें से दो मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना के अन्य मरीजों का होम आइसोलेशन में घर पर ही इलाज हो रहा है।
इन क्षेत्रों में कोरोना के अधिक केस
दयालबाग
कमला नगर
सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी
विजय नगर
ताजगंज