Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Councilor Public Health Scheme started in Agra, up to 70 percent of tests will be facilitated…#agranews
आगरा

Agra News: Councilor Public Health Scheme started in Agra, up to 70 percent of tests will be facilitated…#agranews

207

आगरालीक्स…आगरा में अब पार्षद कराएंगे लोगों की सस्ती जांच. पार्षद देंगे कूपन, 70 प्रतिशत तक जांच में मिलेगी छूट. जानें कौन सी जांच कितने में होगी.

नगर निगम के सभाकक्ष में शनिवार को पार्षदों और आमजन के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने शिविर का शुभारंभ करने के साथ ही पार्षद जन स्वास्थ्य योजना का भी शुभारंभ किया।

शिविर में विशेषज्ञों द्वारा पार्षदों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके साथ ही पार्षदों को पार्षद जन स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत कूपन भी वितरित किए गए। इसके तहत आमजन को सस्ता उपचार मिल सकेगा। पार्षद इन कूपनों को अपने-अपने वार्ड में वितरित करेंगे, जिससे मरीजों को बाजार भाव से 70 प्रतिशत तक जांच में छूट मिल सकेगी।
महापौर ने बताया कि आमजन को सस्ता और बेहतर उपचार मिल सके, इसलिए नगर निगम आगरा द्वारा पार्षद जन स्वास्थ्य योजना को शुरू किया गया है।

इस योजना के तहत पार्षद अपने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को कूपन देंगे। इन कूपन के माध्यम से सस्ती दरों पर जांच व उपचार की सुविधा आगरा नगर निगम द्वारा संचालित स्मार्ट हेल्थ क्लीनिक में मिल सकेगी।

नगर निगम द्वारा संचालित स्मार्ट हेल्थ सेंटर पर खून की सभी प्रकार की जांच, दांतों का इलाज, नजर और धूप के चश्मे बाजार की अपेक्षा काफी कम दर पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यहां पर चिकित्सकों द्वारा परामर्श लेने की भी सुविधा उपलब्ध है।

पार्षद जन स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत सीबीसी की जांच मात्र 100 रूपये, यूरिन रूटीन 25 रुपये, थायराइड प्रोफाइल 150 रूपये, किडनी फंक्शन टेस्ट 200 रूपये, लिवर फंक्शन टेस्ट 200 रूपये, एसजीपीटी-एसजीओटी 40-40 रूपये में हो सकेंगी। जबकि प्राइवेट पैथोलॉजी में यह जांच तीन गुना अधिक रेट पर होती हैं। अन्य जानकारी के लिए आमजन 9389813002 पर संपर्क कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Activa rider dies in accident on Agra’s Water Works flyover…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट में एक्टिवा सवार की मौत....

आगरा

Agra Live News: Swabhimaan Sammelan of Vishwa Hindu Mahasangh in Agra on June 12…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व हिन्दू महासंघ का स्वाभिमान सम्मेलन 12 जून को. महंत...

आगरा

Agra Live News: Even in the posh colony of Agra, people are craving for water in this scorching heat…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में पॉश कालोनी में भी पानी को तरस...

आगरा

Obituaries of Agra on 5th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!