Agra News : Crocodile attack during Tarpan in Chambal, One injured #agra
आगरालीक्स …आगरा में चंबल में तर्पण करते समय मगरमच्छ ने युवक का पैर पकड़ लिया, दूसरे युवक के पैर में पूंछ मार दी जिससे वे गिर गए, मगरमच्छ से कैसे लोगों ने बचाया।
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में चंबल में शनिवार को लोग पितृ पक्ष के लिए तर्पण करने गए थे। चंबल में पानी के अंदर जाकर उतर कर विष्णु कांत गुप्ता और संजय वर्मा तर्पण करने लगे। इसी दौरान मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ ने चंबल में पानी के अंदर जाकर तर्पण कर रहे संजय वर्मा के पैर में पूंछ मार दी, इससे वे पानी में गिर गए। उनके बगल में ही विष्णु कांत तर्पण कर रहे थे, मगरमच्छ ने उनके पैर में मुंह मार दिया। उनकी चीख सुनकर चंबल में तर्पण करने आए अन्य लोग एकजुट हो गए।
ईंट मारकर मगरमच्छर से बचाया
मगरमच्छ को देखते ही लोगों ने ईंट मारना शुरू कर दिया, कुछ देर में ही मगरमच्छ वहां से चला गया। मगरमच्छ के हमले में घायल हुए लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।