आगरालीक्स…फाल्गुन माह के पहले दिन श्री बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़, होली का उल्लास अब दिखेगा हर ओर
फाल्गुन का महीना, यानी रंगों का महीना. होली का महीना और ब्रज में तो इस महीने की बात ही निराली है. यूं तो बसंत पंचमी के साथ ही होली की शुरुआत हो जाती है लेकिन फाल्गुन के पहले दिन से होली का उल्लास, गीत गाने हर ओर सुनाई देने लगते हैं. इसका नजारा आज बांके बिहारी मंदिर में देखने को मिला. ठाकुर जी के दर्शन को आज लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े. पट खुलने से पहले ही भक्तों की भीड़ मंदिर के प्रवेश द्वार संख्या दो और तीन पर जमा हो गई. धीरे धीरे ये भीड़ विद्यापीठ चौराहा और जुगल घट तक जमा हो गई. मंदिर में आराध्य के दर्शन कर जयकारों से पूरा परिसर हर समय गूंजता रहा.
वृंदावन के सप्तदेवालयों में से एक राधारमण मंदिर में शनिवार को कोने—कोने से आए भक्तों ने आराध्य के नयनाभिराम दर्शनों के बीच गुलाल और फूलों की होली खेली. दोपहर को राजभोग की आरती के बाद भक्त और भगवान के बीच गुलाज और गुलाब एवं गेंदा के फूलों से यह होली खेली गई.