आगरालीक्स…नये साल पर ‘राधे—राधे’. ठाकुर जी के दर्शन को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़. अंदाजा लगाइए नये साल पर कितने श्रद्धालु होंगे मथुरा—वृंदावन में
ब्रज का कण—कण राधे—राधे बोलता है और नई साल की सुबह तो और भी खास होने वाली है. नये साल की सुबह मथुरा—वृंदावन में अपने आराध्य के दर्शन करने वालों की भीड़ यहां पहुंचना शुरू हो गई है. ठाकुर जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अभी से उमड़ने लगी है. हाल ये है कि मथुरा के छोटे से छोटा गेस्ट हाउस भी आज रात को हाउसफुल है. लोग सुबह सवेरे सबसे पहले ठाकुर जी के दर्शन करना चाहते हैं.

5 लाख तक श्रद्धालु मथुरा—वृंदावन पहुंचे
नये साल पर भगवान के दर्शन करने के लिए देश के कई राज्यों व आसपास के क्षेत्रों से करीब 5 लाख श्रद्धालु मथुरा—वृंदावन पहुंच रहे हैं. सबसे अधिक भीड़ ठाकुर बांकेबिहारी जी मंदिर पर होने वाली है. इसके अलावा प्रेम मंदिर, बरसाना, गोवर्धन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आएगी. नये साल को लेकर बांकेबिहारी जी के मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया है. ठाकुर जी नयनाभिराम पोशाक धारण करेंगे. वहीं इस्कॉन मंदिर का रूप भी नये साल पर बदला नजर आएगा.