आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कोविड कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए हैं। जानें किन क्षेत्रों में कोरोना के सक्रिय केस अधिक।सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव द्वारा बताया कि बुधवार को 2700 सैम्पल लिए गये और कोरोना के 13 मरीज मिले हैं।
इन क्षेत्रों में कोेरोना के केस
इन 13 कोरोना के नये मरीजों में सभी मरीज शहरी क्षेत्रों से हैं । ये इलाके हैं दयाल बाग , कमला नगर , सिकन्दरा , आवास विकास कालोनी , हरी पर्वत , बोदला , विजय नगर कौलौनी , बाग मुजफ्फर खां , बेलन गंज , बिल्लोच पुरा , हैं ।
कोरोना के इन पौजीटिव मरीजों में 6 महिलायें और 7 पुरुष हैं जिनमें से 18 वर्ष तक की उम्र का 1 मरीज , 18 से 45 आयु के 5 , एवं 45 से 60 वर्ष के 7 मरीज हैं।

शहर में अधिक कोरोना के नए केस
ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में कोरोना के अधिक मरीज शहरी क्षेत्र में निकल रहे हैं अतः शहरी जनता को कोविड के बचाव के लिए अधिक सतर्कता वरतने की आवश्यकता है क्योंकि कि संक्रमण शहरों से ही ग्रामीण क्षेत्रों में फैलता है अतः शहरी जनता की अधिक जिम्मेदारी बन जाती है इसलिए सतर्क रहें कि कोरोना का संक्रमण आप तक नहीं पहुंच पाए , कोविड के किसी मरीज को छुपाने की आवश्यकता नहीं है जैसे कभी कोरोना के मरीजों की होती है तो हमारे नियन्त्रण केंद्र के टैलीफोन नंम्बर पर तुरंत जानकारी दें हमारी टीम शीघ्र उसका संज्ञान लेकर उस दिशा में कार्यवाही करेगी । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ये कहा कि आगरा की जनता से सहयोग की अपेक्षा है कि वे करोना के खतरे से बचाने में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सहयोग करें।
यहां कर सकते हैं संपर्क
आप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के एकीकृत कोविड कमाण्ड नियन्त्रण केंद्र के फौन नंम्बर 0562 – 2600412 एवं मोबाइल नं 9458569043 पर 24 घन्टे सम्पर्क कर सकते हैं । चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग जनता की सेवा में 24 घन्टे तैयार रहता हैं।