आगरालीक्स ….आगरा में कल यानी पांच मई को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सुबह आ जाएंगे। दिन भर निरीक्षण करेंगे, समीक्षा करेंगे और बस्तियों से लेकर अस्पताल में जाएंगे। जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम।

योगी 2.0 सरकार में डिप्टी सीएम से लेकर मंत्री जिलों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं और जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं उनकी समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को आगरा आ रहे हैं। वे आगरा में मेट्रो परियोजना का निरीक्षण करेंगे, जिला अस्पताल जाएंगे, आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर विद्यालय का भी निरीक्षण करेंगे।
मिनट टू मिनट कार्यक्रम
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य राजकीय वायुयान से पांच मई को सुबह 10.50 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से कार से मेट्रो परियोजना का निरीक्षण करने के लिए फतेहाबाद रोड पर जाएंगे
11.15 बजे मेट्रो परियोजना का निरीक्षण
11.30 बजे धमौटा में आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण
12 बजे कौलारा कला में गौशाला का निरीक्षण
12.25 बजे मैवाली खुर्द में पंचायत, दुकानों का निरीक्षण
12.55 बजे सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे
1.50 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
3.10 बजे जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
3.50 बजे विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
5.10 बजे विकास भवन में प्रेसवार्ता
5.25 बजे नगर निगम में स्मार्ट सिटी आईसीसीसी का निरीक्षण
5.40 बजे लाभार्थियों को कार्ड वितरण
6 बजे बस्ती मनोहर पुरा का निरीक्षण
6.40 बजे सर्किट हाउस