आगरालीक्स…आगरा में इंडस्ट्रियल एरिया तक सिटी बसें चलाने की मांग. देहात क्षेत्रों से आने वाले श्रमिकों को आने—जाने में होती है परेशानी. चैंबर ने बताई समस्या
आगरा नेशनल चैंबर की ओर से गुरुवार को आगरा के इंडस्ट्रियल एरिया तक सिटी बसें चलाने की मांग की है. चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बैठक में अधिकारियों को बताया कि आगरा में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में बाहरी क्षेत्र जैसे टूंडला, खेरागढ, फरह, किरावली, रोहता, शमशाबाद रोड, डौकी इत्यादि क्षेत्रों से भारी मात्रा में श्रमिक कार्य करने के लिये आते हैं. किन्तु परिवहन की उचित व्यवस्था न होने के कारण टैम्पो/मयूरी इत्यादि वाहनों से मार्ग में अनकों वाहनों को बदलते हुए कार्यस्थल तक पहुँचते हैं जिससे परिवहन की अनुलब्धता होने के कारण वह औद्योगिक इकाइयों पर निर्धारित समय से देरी से पहुँचते हैं. इससे उद्योग एंव व्यापार में कार्य में पर्याप्त व्यवधान उत्पन्न होता है और उद्यमियों एवं व्यापारियों को औद्योगिक इकाइयों में विलम्ब से कार्य प्रारम्भ होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. एफमैक के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता जी ने बताया कि कुछ अनाधिकृत बसें आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे कुछ भगवान टॉकीज फ्लाई ओवर के नीचे खड़ी रही हैं.
तीन सिटी बसें चलाने की मांग
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं एफमैक के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि सुबह 7.30 बजे से टूंडला से रूनकता, खन्दौली से रूनकता, शमसाबाद से बिचपुरी होते हुए वाया इपीआईपी इंडस्ट्रीयल पार्क, टेडी बगिया से रूनकता तक के लिये 3 बसों का संचालन किया जाये. इसी तर्ज पर श्रमिकों को शाम 6.00 से 7.00 बजे के मध्य बसों का सचालन किया जाये. इस पर ट्रांसपोर्ट प्लानर डीयूटी लखनउ से मिस रिशु मुना, आपरेशनल मैनेजर सिटी बस सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा चैम्बर की मांग पर शीघ्र सर्वेक्षण कर शीघ्र बसों का संचालन करने का अश्वासन दिया गया.