आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जानी अग्नि सुरक्षा. फायर सेफ्टी ड्रिल के जरिए किया जागरूक
शास्त्रीपुरम अग्निशमन विभाग द्वारा गुरुवार को आगरा पब्लिक स्कूल अरतौनी आगरा में फायर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। फायर सेफ्टी ऑफिसर महेन्द्र प्रताप वाजपेयी ने अपने कुशल दल के साथ फायर सेफ्टी ड्रिल का जीवंत प्रदर्शन किया तथा अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया। छात्रों को अग्नि सुरक्षा संबंधी अत्यंत उपयोगी एवं जीवनरक्षक जानकारियाँ प्राप्त हुईं, जिससे उनकी सुरक्षा जागरूकता में वृद्धि हुई।कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्राचार्य डीएस वर्मा ने अग्निशमन विभाग का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। इस ड्रिल के सफल बनाने में अमित चौधरी, संदीप सिंह,बबीता ओझा,एकता वर्मा,मोहित नंद शर्मा,कैसर खान, राहुल मलिक, निशा आदि का सहयोग रहा। स्कूल प्रबंधन छात्र सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर ऐसी जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित करता रहता है।