आगरालीक्स…आगरा में घने कोहरे का अलर्ट. आज ही ग्वालियर हाइवे और एक्सप्रेस वे पर भिड़ीं कई गाड़ियां. तापमान में भी आई भारी कमी
आगरा में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है. आज सुबह ही इसका असर देखने को मिल गया. ग्वालियर हाइवे पर जहां कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं तो वहीं लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद में भी कोहरे के कारण एक के बार एक कई गाड़ियां टकराती चली गईं. कोहरे का असर अब लगातार देखने को मिल सकता है. ऐसे में प्रशासन ने ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतने और घने कोहरे में गाड़ी न चलाने की सलाह भी दी है.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा और ये अभी भी सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 19/11/24) 25.8
Departure from Normal(oC) -2.8
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 19/11/24) 14.0
Departure from Normal(oC) 1.3