आगरालीक्स…अजब—गजब… पेरिस से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर में छोड़कर चले गए पायलट. बोले ड्यूटी टाइम हो गया पूरा. 9 घंटे तक परेशान रहे 180 से ज्यादा पैसेंजर्स
जयपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पेरिस से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को पायलट जयपुर में छोड़कर चले गए. पायल का कहना था कि उनके ड्यूटी आवर्स पूरे हो गए हैं. फ्लाइट में सवार 180 से अधिक पैसेंजर्स को 9 घंटे तक जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा. इसके बाद सभी को सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया.
खराब मौसम के कारण जयपुर में हुआ था लैंड
एयर इंडिया की फ्लाइट एआई—2022 रविवार रात 10बजे पेरिस से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. फ्लाइट को निर्धारित समय सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली में लैंडहोना था लकिन खराब मौसम के कारण विमान दिल्ली में लैंड नहीं कर सका. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देश पर पायलट ने फ्लाइट को जयपुर में लैंड किया, जहां वह दोपहर तक उड़ान के लिएक्लीयरेंस का इंतजार करते रहे. जब क्लीयरेंस मिलने में देरी हुई तो पायल का ड्यूटी टाइम खत्म हो गया था तो पायलट ने फ्लाइट को छोड़ दिया जिससे विमान में सवार सभी यात्रियों को बिना किसी स्पष्ट समाधान के इंतजार करना पड़ा.
परेशान यात्रियों ने किया हंगामा
इधर परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया और वैकल्पिक फ्लाइट की मांग की लेकिन एयर इंडिया की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. ऐसे में 180 से ज्यादा पैसेंजर्स को करीब 9 घंटे तक जयपर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा. हालांकि इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से पैसेंजर्स की नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें खाना और अन्य सुविधाएं दी गईं. इसके बाद कुछ पैसेंजर्स अपने निजी वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए तो कुद को एयरलाइंस कंपनी ने बस के माध्यम से दिल्ली भेजा.