आगरालीक्स…(Agra News 1st July) आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, वे यहां दो दिन रहेंगे। पढे कार्यक्रम।
गुरुवार सुबह 9 .50 बजे आगरा में यूपी के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से सर्किट हाउस गए, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।
एक जुलाई को डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा का कार्यक्रम
11 बजे सीएचसी खंदौली का निरीक्षण, आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करेंगे
12 से दो बजे तक खंदौली और आगरा में निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दोपहर 2 बजे विवि के जेपी सभागार खंदारी में 95 स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
3 .40 विवि के स्थापना दिवस समारोह से सीधे सैंया सीएचसी पर जाएंगे, निरीक्षण करेंगे
4 .30 बजे सैंया ब्लॉक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे
5. 45 बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे
रात में आगरा में सर्किट हाउस में ठहरेंगे
2 जुलाई का कार्यक्रम
10 से 12 बजे तक सर्किट हाउस में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे
दोपहर 1 बजे सीएचसी फतेहाबाद का निरीक्षण करेंगे
तीन बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे
3. 45 बजे आगरा से लखनउ के लिए रवाना हा जाएंगे