आगरालीक्स..(Agra News 1st July) आगरा में आसमान से आग बरस रही है, प्रदेश में सबसे गर्म आगरा है, पढे आगे कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री तक पहुंच गया था, गुरुवार को भी सुबह से ही गर्मी से राहत नहीं मिली है। धूप में लोग झुलस रहे हैं और गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो जुलाई से बादल छा जाएंगे,लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
02-Jul 30.0 41.0 Partly cloudy sky
03-Jul 29.0 40.0 Partly cloudy sky
04-Jul 28.0 42.0 Partly cloudy sky
05-Jul 30.0 41.0 Partly cloudy sky
06-Jul 29.0 41.0 Partly cloudy sky