झांसीलीक्स…… थाने में रेप पीड़िता के साथ रेप करने के आरापे में एसएचओ तिलकधारी सरोज प्रयागराज से अरेस्ट, ललितपुर में महिला सहित पांच आरोपी अरेस्ट, थाने का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीड़िता के परिजनों से मिले।
ललितपुर के थाना पाली क्षेत्र की 13 साल की बालिका को पाली निवासी चंदन, राजभान, हरिशंकर और महेंद्र चौरसिया को बहला फुसलाकर ले गए थे। आरोप है कि चारों ने दुष्कर्म किया। इस मामले मे मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। 26 अप्रैल को आरोपी बालिका को लेकर उसकी मौसी के साथ थाना पाली पहुंचे और कहा कि बालिका गायब नहीं हुई थी बल्कि भटक गई थी।

थाना परिसर में कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म
आरोप है कि बालिका के बयान दर्ज करने के लिए 27 अप्रैल को एसएचओ तिलकधारी सरोज ने बुलाया, दिन में बयान दर्ज करने के बाद शाम को थाना परिसर में बने अपने कमरे में ले गया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया। मौसी को बुलाकर बालिका को सौंप दिया। बालिका की मां थाने के चक्कर लगाती रही और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करती रही। 30 अप्रैल केा किशोरी को थाने बुलाया और चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। चाइल्ड लाइन में बालिका ने काउंसलिंग के दौरान आपबीती बताई। इसके बाद तीन मई को एसएचओ तिलकधारी सिंह को सस्पेंट करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएचओ अरेस्ट, पूरा थाना लाइन हाजिर
इस मामले में चार मई को रेप के आरोपी एसएचओ तिलकधारी सरोज को प्रयागराज से अरेस्ट कर लिया, महिला सहित पांच को ललितपुर से अरेस्ट किया गया। वहीं, एडीजी ने थाने के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा क्या बुलडोजर थाने पर चलेगा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चार मई को ललिलपुर पहुंचे और पीड़िता के परिजनों से मिले, उन्होंने सवाल किया कि क्या अब मुख्यमंत्री का बुलडोजर थाने पर चलेगा।