Friday , 11 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: DM inspected the ongoing feeding of Enumeration Form at the digitization center in Agra..#agranews
बिगलीक्स

Agra News: DM inspected the ongoing feeding of Enumeration Form at the digitization center in Agra..#agranews

340

आगरालीक्स…आगरा में डिजिटाइजेशन सेंटर में चल रही गणना प्रपत्रों की फीडिंग. इन तीन विधानसभाओं में सबसे धीमा चल रहा काम. डीएम की फिर अपील—जल्द गणना प्रपत्र भरकर जमा कराएं…

आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने के लिए जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(SIR)-2026 के अंतर्गत मतदाता गणना पत्रों के डिजिटाइजेशन हेतु नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस में बनाए गए गणना पत्र फीडिंग सेंटर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी ऑफिस में बने गणना पत्र डिजिटाइजेशन सेंटर में उपस्थिति बीएलओ, सुपरवाइजर को प्रेरित किया तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि जनपद की शहरी क्षेत्र में स्थित 87-आगरा कैंट विधानसभा,88- आगरा साउथ व 89- आगरा नॉर्थ विधानसभाओं में एसआईआर के तहत गणना पत्र वितरण, संकलन तथा डिजिटाइजेशन के कार्य की धीमी प्रगति को देखते हुए डिजिटाइजेशन कार्यों में तेजी लाने हेतु स्मार्ट सिटी ऑफिस में गणना पत्र डिजिटाइजेशन सेंटर बनाया गया है जहां 40 से अधिक ऑपरेटर, संबंधित विधानसभाओं के बीएलओ, सुपरवाइजर के साथ गणना पत्र डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने विधानसभावार गणना पत्र संकलन तथा उनके डिजिटाइज़ की जानकारी ली तथा शिफ्टवार ड्यूटी लगा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे बीएलओ जिनके द्वारा गणना फॉर्म का संकलन तो किया गया है लेकिन उन्हें डिजिटाइज़ नहीं कर पा रहे थे या उन्हें डिजिटाइजेशन में कठिनाई आ रही थी उनको चिह्नित कर उन्हें सहयोग किया जा रहा है तथा उन सभी बीएलओ के फार्म यहां डिजिटाइज़ किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि बीएलओ द्वारा फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की जा रही है। गणना प्रपत्र भरने में प्रत्येक विवरण को ध्यानपूर्वक भरा जाए।फॉर्म की फीडिंग और डिजिटाइजेशन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुद्धता अत्यंत आवश्यक है। सभी बीएलओ, सुपरवाइजर अपने कार्य को समय से पूरा करें। कोई पात्र मतदाता छूटने न पाए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!