आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा. हाइवे पर पलटी डबल डेकर बस. मासूम सहित तीन सवारियों की मौत. 20 से अधिक घायल..
आगरा में रविवार देर शाम को आगरा—जयपुर हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया. जयपुर से सवारियों को लेकर बिहार के छपरा जा रही एक डबल डेकर बस फतेहपुर सीकरी हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक मासूम बच्ची सहित तीन सवारियों की मौत हो गई. हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं. हादसे के समय सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायल सवारियों को एसएन इमरजेंसी रेफर किया गया है. पुलिस मौके पर है.

करीब सात बजे की घटना
घटना रविवार देर शाम करीब सात बजे की है. फतेहपुर सीरी में हाइवे पर एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में यात्रियों की संख्या काफी थी. बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई. इधर वहां से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस के अंदर फंसी सवारियों को बाहर निकाला. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए. यहां चिकित्सकों ने एक साल की मासूम सहित तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. आशंका जताई जा रही है कि बस टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई. पुलिस मौके पर है. बस में सवार लोगों के अनुसार बस जयपुर से आ रही थी और लखनऊ होते हुए बिहार के छपरा जा रही थी.
इन लोगों की हुई मौत
रियांशी (1) पुत्री लाल बहादुर
रमेशचंद्र (40) निवासी जयपुर राजस्थान
सीता देवी पत्नी सत्य प्रकाश निवासी संत कबीर नगर