आगरालीक्स….आगरा में आज दोपहर तक गर्मी बर्दाश्त से बाहर थी, लेकिन शाम होने से पहले आंधी और बारिश ने दी लोगों को राहत…मानसून को लेकर अच्छी खबर
आगरा में आज मौसम का जबर्दस्त परिवर्तन देखने को मिला. सुबह से सूरज की तेज किरणों में जहां एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था वहीं दोपहर बाद हुई बारिश और आंधी ने लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया. दोपहर 12 से 1 बजे के बीच में तो सूरज की तपिश काफी अधिक थी और यही कारण है कि आज दिन का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

आंधी बारिश ने दी गर्मी से राहत, उमस ने किया परेशान
दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया. पहले तेज आंधी और फिर तेज बारिश ने लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत दी लेकिन बारिश रुकने के साथ ही उमस बेहाल करने लगी. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिन आसमान साफ रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रही रहेगा. वहीं मानसून को लेकर अच्छी खबर ये है कि तीन दिन पहले ही इस बार मानसून केरल के तट तक पहुंच चुका है.