Saturday , 8 February 2025
Home आगरा Agra News: Dr. Narendra Malhotra, Dr. Prabhat Aggarwal, Dr. Ruchika Garg and Dr. Niharika Malhotra received IMA award in Delhi…#agranews
आगरा

Agra News: Dr. Narendra Malhotra, Dr. Prabhat Aggarwal, Dr. Ruchika Garg and Dr. Niharika Malhotra received IMA award in Delhi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा, डाॅ. प्रभात अग्रवाल, डाॅ. रूचिका गर्ग और डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा को दिल्ली में मिला आईएमए पुरस्कार…

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के डाॅक्टर पिता-पुत्री डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा और डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा को चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आगरा के ही एसएन मेडिकल काॅलेज के डाॅ. प्रभात अग्रवाल और डाॅ. रूचिका गर्ग को भी यह सम्मान प्रदान किया गया है।

18 नवंबर को शाम 5 बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आईएमए हाउस, इंद्रप्रस्थ मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में आगरा के ख्याति प्राप्त स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा और डाॅक्टर दीदी के नाम से लोकप्रिय डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा, एसएन मेडिकल काॅलेज के डाॅ. प्रभात अग्रवाल और डाॅ. रूचिका गर्ग को चिकित्सा शिक्षा में दीर्घकालिक सेवाओं के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार जे नायक की उपस्थिति में आईएमए सीजीपी की मानद उपाधि प्रोफेसरशिप प्रदान की गई।

गौरतलब है कि आईएमए की ओर से आयोजित होने वाला यह राष्ट्रीय सम्मान समारोह है। यह उपाधि अनुसंधान, नवाचार, शिक्षण में उत्कृष्ट उपलब्धियों और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा के आधार पर दी जाती है। दिल्ली में जब चारों ही चिकित्सकों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया तब देश के कई हिस्सों से आए आईएमए के सदस्य चिकित्सक एवं अतिथिगण उपस्थित थे। देश भर से कुल 40 लोगों को सम्मानित किया गया था, जिसमें से चार चिकित्सक आगरा के रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Atul Krishna Bhardwaj expressed his feelings of faith in Shrimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स….जीवन के दो सबसे बड़े दुख, जन्म और मृत्यु, समझ जाएंगे तो...

आगरा

Agra News: 1957 passengers were caught pulling chains in the train without any reason at the stations of Agra division…#agra

आगरालीक्स…आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन सहित आगरा मंडल के स्टेशनों पर 1957 यात्री...

आगरा

Agra News: Secret Navratri ritual completed with Purnahuti and Kanya Puja in Sitaram temple of Agra

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में पूर्णाहुति और कन्या पूजन संग गुप्त नवरात्र...

आगरा

Agra News: Annual sports competitions held at Dr. MPS World School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में हुईं वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिताएं....