आगरालीक्स…आगरा में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता के फ्लैट पर मिला ड्राइवर का शव. परिजनों ने थाने पर किया हंगामा. सीसीटीवी और साक्ष्य मिटाने का लगाया आरोप
समाजवादी पार्टी से पूर्व राज्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा नेता नितिन गुप्ता विजय नगर कॉलोनी के विजय क्लब के पास अपार्टमेंट में रहते हें. फ्लैट की ऊपरी मंजिल पर सोमवार शाम को उनके कर्मचारी परवेज की लाश् मिली. परवेज नितिन की कार का चालक था.
परवेश की लाश मिलने पर परिजन भी पहुंच गए. बताया गया कि लेंटर गिरने से उसकी मौत हुई है लेकिन परिजनों ने इसे निराधार बताया और थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया. उन्होंने सीसीटीवी और साक्ष्य मिआने का आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पूर्व राज्यमंत्री ने ये कहा
पूर्व राज्यमंत्री नितिन गुप्ता का मीडिया से कहना है कि वे अशोक एलीगेंस अपार्टमेंट के दूसरी मंजिल पर फ्लैट में रहते हैं। अपार्टमेंट में साझेदार भी हैं, पिछले दिनों अग्निशमन विभाग ने फायर एनओसी के लिए कुछ दिशा निर्देश दिए थे, इसलिए अपार्टमेंट की छत पर टंकी रखवाई जा रही है, इसके लिए एक स्लैब बनाया जा था शटरिंग से लिंटर डाला गया था। ठेकेदार और मजदूर काम कर रहे थे, किसी समय लिंटर गिर गया इसकी जानकारी ठेकेदार ने उन्हें नहीं दी, वह मजदूरों के साथ भाग निकला, कहा कि उन्हें जानकारी होती तो इलाज के लिए भर्ती कराते।