आगरालीक्स…आईएमए आगरा के चुनाव को लेकर डॉक्टरों में दिलचस्पी नहीं. केवल एक पद के लिए ही हो सकता है चुनाव. अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय..जानें कौन बनेगा प्रेसीडेंट इलैक्ट
आईएमए आगरा का चुनाव 27 सितंबर को होना था. इसके लिए 10 सितंबर तक आवेदन मांगे गए. आवेदन पत्रों की जांच के बाद रविवार को सूची जारी की गई. इसमें अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव आईएमए एएमएस के जितने पद हैं, उतने ही नामांकन प्राप्त हुए हैं. ऐसे में इन पदों के लिए चुनाव नहीं होगा.
आईएमए एएमएस चेयरमैन के एक पद पर दो दावेदर
आईएमए के चुनाव के लिए आईएमए एएमएस चेयरमैन के एक पद पर दो दावेदार हैं. जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है. आईएमए एएमएस चेयरमैन पद पर डॉ. सीआर रावत और डॉ. योगेश सिंघल ने नामांकन किया है. 20 सितंबर नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है. इस दौरान नामांकन वापस नहीं होता है तो 27 सितंबर को चुनाव होगा.
आईएमए आगरा की नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष — डॉ. हरेंद्र गुप्ता (पिछले वर्ष अध्यक्ष निर्वाचित पद पर चुने गए थे)
उपाध्यक्ष दो पद — डॉ. एलके गुप्ता और डॉ. शमशेर सिंह
सचिव — डॉ. मुकेश भारद्वाज
संयुक्त सचिव दो पद — डॉ. अनुभव गोयल और डॉ. रेखा रानी
कोषाध्यक्ष — डॉ. करन आर रावत
आईएमए एएमएस सचिव — डॉ. संतोष कुमार
स्टेट काउंसिल के 34 पद के लिए केवल छह नामांकन हुए. मेंबर वर्किंग कमेटी के 34 पद के लिए 17 नामांकन और मेंबर सेंट्रल काउंसिल के 17 पद के लिए 5 नामांकन
चुनाव अधिकारी डॉ. पंकज नगायच, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. ओपी यादव, डॉ. राजीव उपाध्याय द्वारा आईएमए भवन तोता का ताल पर सूची चस्पा कर दी गई है.