आगरालीक्स…आगरा में एसआईआर को लेकर 34 लाख से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र मिले. 96.22 प्रतिशत हुआ काम. बूथ अधिकारी से इस नंबर पर सीधे कॉल कर सकते हैं मतदाता.
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित चैंबर में, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रेसवार्ता की. डीएम ने बताया कि एसआईआर-2026 के अंतर्गत जनपद में बीएलओ द्वारा 04 नवम्बर 2025 से घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियों में वितरित किए जा रहे हैं. मतदाता द्वारा गणना प्रपत्र को भरकर एक प्रति बीएलओ को वापस करनी होती है तथा दूसरी प्रति मतदाता के पास सुरक्षित रहती है, जिससे आवश्यकतानुसार अभिलेख सत्यापन में सुविधा रहे।
96.22 प्रतिशत काम हुआ पूरा
डीएम ने बताया कि 3696 बीएलओ के माध्यम से जनपद के कुल 3600071 मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिया जा रहा है, जिसे भरकर हस्ताक्षर कर बीएलओ को देना है. इस काम के लिए 3696 बीएलओ एवं 372 सुपरवाइजर कार्यरत है. बी०एल०ओ० द्वारा भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त करने के बाद बीएलओ एप्प 8.75 न्यू वर्जन पर डिजिटलाइजेशन का कार्य शुरू हो चुका है। बीएलओ द्वारा मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित मतदाताओं को चिन्हित कर आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्यवाही हेतु आवश्यक व्यवस्था बीएलओ एप्प पर दी गई है। उन्होंने बताया कि आज दिनांक 16 नवम्बर 2025 को दोपहर 02ः00 बजे जनपद स्तर पर 3696 बीएलओ के माध्यम से कुल 3600071 मतदाताओं में से 3463985 को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो 96.22 प्रतिशत की प्रगति दर्शाता है.
विधानसभावार जानें कितने मतदाताओं को प्रपत्र हुए वितरित
86-एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 468759 मतदाताओं के सापेक्ष 463884 प्रपत्र वितरित किए गए हैं।
87- आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र में 482966 मतदाताओं में से 452623 को प्रपत्र
88- आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 370099 मतदाताओं के सापेक्ष 353856 प्रपत्र
89-आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 454175 मतदाताओं के सापेक्ष 423626 प्रपत्र
90-आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 452123 मतदाताओं के सापेक्ष 426813 प्रपत्र
91-फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में 362476 मतदाताओं के सापेक्ष 350484 प्रपत्र
92-खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 340839 मतदाताओं के सापेक्ष 338363 प्रपत्र
93-फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 329284 मतदाताओं के सापेक्ष 326560 प्रपत्र
94-बाह विधानसभा क्षेत्र में 339350 मतदाताओं के सापेक्ष 327776 प्रपत्र
प्रपत्र भरकर नहीं दिया तो आलोख्य प्रकाशन में नहीं आएगा नाम
डीएम ने मीडिया के माध्यम से जनपद की समस्त मतदाताओं से अपील की कि (एसआईआर) का 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक होना हैं। समयबद्ध रूप से पूर्ण होना है तथा कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची न छूटे इस हेतु समस्त जनता इस संवैधानिक महत्व के कार्य में बी०एल०ओ० को अपना सहयोग दे। जिन लोगों के द्वारा गणना-प्रपत्र हस्ताक्षर करके नही दिया जायेगा उनका नाम आलेख्य प्रकाशन में नही आ पायेगा। उन्होंने यह भी अपील की कि जिला प्रशासन गुणवत्तापूर्ण (एसआईआर) कराते हुए परिशुद्ध तथा त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार कराने हेतु प्रतिबद्ध है। अतः गणना प्रपत्र को भरने, हस्ताक्षरित करने तथा बी०एल०ओ० को आवश्यक सूचना उपलब्ध कराने में समस्त नागरिकों की भागीदारी एवं सहयोग करें।
मतदाता बनने के लिए कर सकते हैं फोन
जिलाधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नए मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज कराएं। इसी तरह, मृत या स्थानांतरित व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7, संशोधन हेतु फॉर्म-8 और एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में नाम स्थानांतरण हेतु फॉर्म-8। का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए नई “बुक एण्ड कॉल विथ बीएलओ“ सेवा शुरू की है। अब मतदाता अपने बूथ स्तर अधिकारी से सीधे कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। साथ ही, नेशनल वोटर हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1950 अथवा लैंडलाइन नंबर 0562-2250170 पर कॉल करके भी शिकायतें और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।