आगरालीक्स …..आगरा के लोगों में फैटी लिवर की समस्या आम हो चली है, अल्ट्रासाउंड कराने पर
फैटी लिवर लिखा आता है। क्या है फैटी लिवर।

फैटी लिवर को इस तरह समझ सकते हैं, लिवर में कुछ मात्रा में फैट होता है लेकिन यह हमारे खान पान, फास्ट फूड का सेवन अधिक करने से बढ़ने लगता है। इसका कोई लक्षण नहीं होता है लेकिन आप मोटापे के शिकार हो रहे हैं तो फैटी लिवर की आशंका बढ़ जाती है।
5 से 10 प्रतिशत तक फैट से होती है परेशानी
लिवर में फैट की मात्रा व्यक्ति के वजन के पांच से 10 प्रतिशत तक हो जाए तो परेशानी होने लगती है। इससे मेटाबालिक डिसआर्डर की समस्या होने लगती है, फैटी लिवर को दवाओं के बिना भी ठीक किया जा सकता है। इसके लिए नियमित दवाएं लेनी होती हैं।